पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से सागर शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

सागर   संज्ञा

१. संज्ञा / जातिवाचक संज्ञा
    संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / प्राकृतिक वस्तु

अर्थ : खारे पानी की वह विशाल राशि जो चारों ओर से पृथ्वी के स्थल भाग से घिरी हुई हो।

उदाहरण : समुद्र रत्नों की खान है।

पर्यायवाची : अंबुधि, अधिरथी, अपांनाथ, अपांनिधि, अपांपति, अबिंधन, अबिन्धन, अब्धि, अमीनिधि, अम्बुधि, अर्णव, अवधिमान, अवारपार, अविष, उदधि, जलधि, जलनिधि, जलपति, जलेश, जलेश्वर, झषनिकेत, तरंत, तरन्त, तिमिकोश, तीवर, तोयधि, तोयनिधि, तोयराज, तोयराशि, तोयालय, नदराज, नदीकांत, नदीकान्त, नदीन, नदीपति, नदीभल्लातक, नदीश, पयोधर, पयोधि, पयोनिधि, परांगव, पाथनाथ, पाथनिधि, पाथि, पाथोधि, पाथोनिधि, मकरध्वज, मकरांक, मकरालय, मकरावास, मगरधर, यादःपति, यादईश, रत्नगर्भ, रत्नाकर, लक्ष्मी-तात, वरुणवास, वरुणालय, वरुणोद, वारिधि, वारिनिधि, वारिराशि, वारींद्र, वारीन्द्र, वारीश, शुद्धोद, समंदर, समन्दर, समुंदर, समुद्र, समुन्दर, सलिलपति, सलिलराज, सिंधु, सिन्धु, सुदाम, सुदामन, सुदामा

A division of an ocean or a large body of salt water partially enclosed by land.

sea

নোনা জলের সেই বিশাল ভাণ্ডার যা চারদিক থেকে পৃথিবীর স্থলভাগকে ঘিরে রয়েছে

সমুদ্র রত্নের খনি রাম বানর সেনার সাহায্যে সমুদ্রের উপর সেতু নির্মাণ করেছিলেন
অম্বুধি, জলধি, পয়োধর, বারিধি, বারিরাশি, বারীন্দ্র, মকরালয়, রত্নাকর, সমুদ্র, সাগর, সিন্ধু
२. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त

अर्थ : किसी विषय के ज्ञान या गुण आदि का बहुत बड़ा आगार।

उदाहरण : संत कबीर ज्ञान के भंडार थे।

पर्यायवाची : खान, भंडार, भण्डार, समुद्र

An abundant source.

She was a well of information.
fountainhead, well, wellspring

কোনও বিষয়ের জ্ঞান বা গুণ ইত্যাদির বেশ বড় ভান্ডার

সাধু কবীর জ্ঞানের ভান্ডার ছিলেন
ভান্ডার, সমুদ্র, সাগর
३. संज्ञा / निर्जीव / स्थान / भौतिक स्थान

अर्थ : भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक शहर।

उदाहरण : सागर का विश्वविद्यालय बहुत अच्छा है।

पर्यायवाची : सागर शहर

মধ্যপ্রদেশের একটি শহর

সাগরের বিশ্ববিদ্যালয় খুব ভালো
সাগর, সাগর শহর
४. संज्ञा / निर्जीव / स्थान / भौतिक स्थान

अर्थ : भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला।

उदाहरण : सागर जिले का मुख्यालय सागर में है।

पर्यायवाची : सागर ज़िला, सागर जिला

A region marked off for administrative or other purposes.

district, dominion, territorial dominion, territory

মধ্যপ্রদেশের একটি জেলা

সাগর জেলার প্রধান কার্যালয় সাগরে অবস্থিত
সাগর, সাগর জেলা
५. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त

अर्थ : * जिसकी मात्रा, आयतन आदि अनन्त हो।

उदाहरण : वह प्रेम का सागर है।

पर्यायवाची : समुद्र

Anything apparently limitless in quantity or volume.

ocean, sea

যার মাত্রা,আয়তন ইত্যাদি অনন্ত

সে প্রেমের সাগর
সমুদ্র, সাগর
६. संज्ञा / समूह

अर्थ : दशनामी संन्यासियों का एक भेद।

उदाहरण : सागर ज्योतिर्मठ में निवास करते थे।

पर्यायवाची : सागर संन्यासी

দশনামী সন্ন্যাসীদের একটি প্রকারভেদ

"সাগর জ্যোতির্মঠে বসবাস করতেন"
সাগর, সাগর সন্ন্যাসী
७. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : वह पात्र जिससे मद्यपान किया जाता है।

उदाहरण : शराबी ने नशे में मदिरापात्र को तोड़ डाला।

पर्यायवाची : आसव, चषक, चुसकी, चुस्की, जाम, पैमाना, मदिरापात्र, मद्यपात्र, मधुपात्र, साग़र

A drinking glass with a base and stem.

goblet

সেই পাত্র যা থেকে মদ্যপান করা হয়

মাতাল নেশায় মধুপাত্র ভেঙে ফেলল
কটোরা, পেয়ালা, মধুপাত্র, সুধাপাত্র
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।