पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से उदधि शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

उदधि   संज्ञा

१. संज्ञा / जातिवाचक संज्ञा
    संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / प्राकृतिक वस्तु

अर्थ : खारे पानी की वह विशाल राशि जो चारों ओर से पृथ्वी के स्थल भाग से घिरी हुई हो।

उदाहरण : समुद्र रत्नों की खान है।

पर्यायवाची : अंबुधि, अधिरथी, अपांनाथ, अपांनिधि, अपांपति, अबिंधन, अबिन्धन, अब्धि, अमीनिधि, अम्बुधि, अर्णव, अवधिमान, अवारपार, अविष, जलधि, जलनिधि, जलपति, जलेश, जलेश्वर, झषनिकेत, तरंत, तरन्त, तिमिकोश, तीवर, तोयधि, तोयनिधि, तोयराज, तोयराशि, तोयालय, नदराज, नदीकांत, नदीकान्त, नदीन, नदीपति, नदीभल्लातक, नदीश, पयोधर, पयोधि, पयोनिधि, परांगव, पाथनाथ, पाथनिधि, पाथि, पाथोधि, पाथोनिधि, मकरध्वज, मकरांक, मकरालय, मकरावास, मगरधर, यादःपति, यादईश, रत्नगर्भ, रत्नाकर, लक्ष्मी-तात, वरुणवास, वरुणालय, वरुणोद, वारिधि, वारिनिधि, वारिराशि, वारींद्र, वारीन्द्र, वारीश, शुद्धोद, समंदर, समन्दर, समुंदर, समुद्र, समुन्दर, सलिलपति, सलिलराज, सागर, सिंधु, सिन्धु, सुदाम, सुदामन, सुदामा

A division of an ocean or a large body of salt water partially enclosed by land.

sea

নোনা জলের সেই বিশাল ভাণ্ডার যা চারদিক থেকে পৃথিবীর স্থলভাগকে ঘিরে রয়েছে

সমুদ্র রত্নের খনি রাম বানর সেনার সাহায্যে সমুদ্রের উপর সেতু নির্মাণ করেছিলেন
অম্বুধি, জলধি, পয়োধর, বারিধি, বারিরাশি, বারীন্দ্র, মকরালয়, রত্নাকর, সমুদ্র, সাগর, সিন্ধু
२. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / प्राकृतिक वस्तु

अर्थ : पृथ्वी पर के जल से निकली हुई वह भाप जो घनी होकर आकाश में फैल जाती है और जिससे पानी बरसता है।

उदाहरण : आकाश में काले-काले बादल छाये हुए हैं।

पर्यायवाची : अंबर, अंबुद, अंबुधर, अंभोधर, अब्द, अब्र, अभ्र, अम्बर, अम्बुद, अम्बुधर, अम्भोधर, अर्णोद, अर्बुद, अश्म, इंद्र, इन्द्र, घन, चातकनंदन, चातकनन्दन, जलद, जलधर, जलमसि, जलवाह, तड़ित्पति, तड़ित्वत, तड़ित्वान्, तड़िद्गर्भ, तोक्म, तोयद, तोयधर, तोयधार, तोयमुच, दात्यूह, धाराट, धाराधर, धारावर, धूमयोनि, ध्वसनि, नदनु, नभधुज, नभध्वज, नभश्चर, नभोगज, नभोदुह, नभोद्वीप, नभोधूम, नभोध्वज, नाग, नीरद, नीलभ, पयोजन्मा, पयोद, पयोधर, पाथोद, पाथोदर, पाथोधर, बादल, भव, मतंग, मतंगज, महानाद, मेघ, मेघा, मेचक, मेह, रजलवाह, रैवत, वर्षकर, वर्षाबीज, वर्षुकांबुज, वर्षुकानंद, वर्षुकानन्द, वर्षुकाम्बुज, वलाहक, वातध्वज, वातरथ, वारिद, वारिधर, विहंग, वृष्णि, शक्रवाहन, शारद, श्वेतनील, श्वेतमाल, सत्रि, सुदाम, सुदामन, सुदामा, सेंचक, सेचक

A visible mass of water or ice particles suspended at a considerable altitude.

cloud

ভূপৃষ্ঠের উপরের জলের থেকে নির্গত সেই বাষ্প যা ঘনীভূত হয়ে আকাশে ছড়িয়ে যায় এবং যার থেকে জল বর্ষিত হয়

আকাশ মেঘে আচ্ছন্ন হয়ে রয়েছে
জলধর, মেঘ
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।