अर्थ : मनुष्य, पशु आदि की छाती के पंजर में की आड़ी और कुछ गोलाकार हड्डी।
उदाहरण :
वह इतना दुबला है कि उसकी पसलियाँ दिखाई दे रही हैं।
पर्यायवाची : पँसुली, पर्शुका, पसली, पाँसुरी, पार्श्वास्थि
अर्थ : किसी क्षेत्र या विस्तार का वह अंग या अंश जो किसी एक ओर या दिशा की सीमा पर पड़ता हो और कुछ दूर तक सीधा चला गया हो।
उदाहरण :
इस चौकोर क्षेत्र के चारों पार्श्व बराबर हैं।
पर्यायवाची : किनारा