सदस्य बनें
पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि क्लिपबोर्ड पर बना दी है।
अर्थ : किसी वस्तु का वह भाग जहाँ उसकी लम्बाई या चौड़ाई समाप्त होती है।
उदाहरण : इस थाली का किनारा बहुत ही पतला है।
पर्यायवाची : अवारी, आर, उपांत, किनार, कोर, छोर, झालर, पालि, सिरा
The boundary of a surface.
কোনো বস্তুর সেই অংশ যেখানে তার দৈর্ঘ্য বা প্রস্থ সমাপ্ত হয়
अर्थ : नदी या जलाशय का किनारा।
उदाहरण : नदी के तट पर वह नाव का इंतज़ार कर रहा था।
पर्यायवाची : अवार, अवारी, कगार, कूल, छोर, तट, तीर, पश्ता, बारी, मंजुल, वेला, साहिल
The land along the edge of a body of water.
নদী বী জলাশয়ের ধার
अर्थ : अधिक लंबी और कम चौड़ी वस्तु के वे दोनों सिरे जहाँ उसकी चौड़ाई का अंत होता है।
उदाहरण : आपकी साड़ी का छोर काँटे में फँस गया है।
पर्यायवाची : अखीर, छोर, सिरा
দৈর্ঘ্য তথা প্রস্থের অন্তিম ভাগ
अर्थ : कपड़ों आदि में चौड़ाई का वह अंतिम विस्तार जिस पर शोभा या सजावट के लिए कुछ अलग प्रकार या रंग की बनावट अथवा बेल-बूटे आदि होते हैं।
उदाहरण : उसके फ्राक के किनारे में बहुत सुंदर लेस लगा हुआ है।
पर्यायवाची : बॉर्डर, हाशिया
अर्थ : किसी क्षेत्र या विस्तार का वह अंग या अंश जो किसी एक ओर या दिशा की सीमा पर पड़ता हो और कुछ दूर तक सीधा चला गया हो।
उदाहरण : इस चौकोर क्षेत्र के चारों पार्श्व बराबर हैं।
पर्यायवाची : पार्श्व
इंस्टॉल करें