अर्थ : मार्ग प्रशस्त करने वाला व्यक्ति।
उदाहरण :
आजकल समाज में अच्छे मार्ग प्रदर्शकों की कमी होने के कारण युवा वर्ग अपने मार्ग से भटकते जा रहे हैं।
पर्यायवाची : अगुआ, अगुवा, दिशा निर्देशक, दिशा-निर्देशक, दिशानिर्देशक, पथ-प्रदर्शक, पथप्रदर्शक, मार्ग प्रदर्शक, रहनुमा, रहबर
अर्थ : वह जो पर्यटकों को रास्ता दिखाता हो।
उदाहरण :
हमें गंतव्य तक पहुँचाने के लिए जगह-जगह मार्गदर्शक खड़े हुए थे।
पर्यायवाची : दिग्दर्शक, दिशा निर्देशक, दिशा-निर्देशक, दिशानिर्देशक, पथ-प्रदर्शक, पथप्रदर्शक, मार्ग-दर्शक, मार्गदर्शक
अर्थ : वह जो दिग्दर्शन कराए।
उदाहरण :
एक सच्चा दिग्दर्शक भटके लोगों को सही रास्ते पर ला देता है।
हमारे गुरुजी एक सच्चे दिग्दर्शक हैं।
पर्यायवाची : इमाम, दिग्दर्शक, दिशा निर्देशक, दिशा-निर्देशक, दिशानिर्देशक, पथ-प्रदर्शक, पथप्रदर्शक, मार्ग-दर्शक, मार्गदर्शक