अर्थ : फुटबाल, हाकी आदि खेलों में गोल में से होते हुए गेंद के बाहर जाने की क्रिया जिससे अंक का निर्धारण होता है।
उदाहरण :
हमलोगों ने खेल की शुरूआत में ही दो गोल कर दिए।
अर्थ : फुटबाल, हाकी आदि खेलों में निर्धारित वह जगह जहाँ से गेंद पार करने पर अंक आदि की प्राप्ति होती है।
उदाहरण :
गोलकी गोल की रक्षा करता है।
अर्थ : वृत्त या चक्र के आकार का।
उदाहरण :
बच्चा दीवार पर गोल आकृति बना रहा है।
पर्यायवाची : कुंडलाकार, कुण्डलाकार, गोलाकार, चंद्राकार, चक्राकार, चन्द्राकार, प्रवृत्त, मंडलाकार, वर्तुल, वर्तुलाकार, वृत्ताकार
अर्थ : ऐसा आकार जिसके तल का प्रत्येक बिन्दु उसके अंदर के मध्य बिन्दु से समान दूरी पर हो।
उदाहरण :
गेंद गोल होती है।
पर्यायवाची : सर्ववर्तुल