पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से कसरत शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

कसरत   संज्ञा, विदेशी (अरबी)

१. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / शारीरिक कार्य

अर्थ : बल बढ़ाने के उद्देश्य से किया जाने वाला शारीरिक श्रम।

उदाहरण : नियमित कसरत से शरीर सुगठित एवं बलिष्ठ बनता है।

पर्यायवाची : एक्सरसाइज, एक्सरसाइज़, एक्सर्साइज, एक्सर्साइज़, ज़ोर, जोर, वर्क आउट, व्यायाम

The activity of exerting your muscles in various ways to keep fit.

The doctor recommended regular exercise.
He did some exercising.
The physical exertion required by his work kept him fit.
exercise, exercising, physical exercise, physical exertion, workout

বলবৃদ্ধির উদ্দেশ্যে কৃত শারীরিক শ্রম

নিয়মিত কসরতের ফলে শরীর সুগঠিত এবং বলিষ্ঠ হয়
কসরত, ব্যয়াম
२. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / शारीरिक कार्य

अर्थ : किसी काम को पूरा करने के लिए किया जाने वाला अत्यधिक प्रयास।

उदाहरण : बड़ी कसरत के बाद मुझे महाविद्यालय में प्रवेश मिला।
मज़दूरों को कड़ी मेहनत के बाद मुश्किल से दो वक्त का खाना मिलता है।

पर्यायवाची : अत्यधिक परिश्रम, कठिन परिश्रम, कड़ी मेहनत, मशक्कत, सख़्त मेहनत, सख्त मेहनत

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।