पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से कर्म शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

कर्म   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / सामाजिक कार्य

अर्थ : ऐसे कर्म जो धर्म से संबंधित हों।

उदाहरण : महात्मा लोग धर्म-कर्म में लीन हैं।

पर्यायवाची : अनुष्ठान, इष्ट, इष्टापूर्त्त, धर्म कर्म, धर्म काज, धर्म-कर्म, धार्मिक अनुष्ठान, धार्मिक कर्म, धार्मिक कार्य, धार्मिक कृत्य, धार्मिक-अनुष्ठान

The prescribed procedure for conducting religious ceremonies.

ritual

२. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य

अर्थ : वह जो किया जाए या किया जाने वाला काम या बात।

उदाहरण : वह हमेशा अच्छा काम ही करता है।

पर्यायवाची : आमाल, करनी, करम, काम, कार्य, कृति, कृत्य

Something that people do or cause to happen.

act, deed, human action, human activity

যা করা হয়

সে সর্বদা ভালো কাজ করে
কর্ম, কাজ, কার্য, কৃত্য
३. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / शारीरिक कार्य

अर्थ : व्यवसाय, सेवा, जीविका आदि के विचार से किया जाने वाला काम।

उदाहरण : अपना कार्य पूरा करने के बाद वह चला गया।

पर्यायवाची : काज, काम, काम-काज, कामकाज, कार्य, ड्यूटी

A specific piece of work required to be done as a duty or for a specific fee.

Estimates of the city's loss on that job ranged as high as a million dollars.
The job of repairing the engine took several hours.
The endless task of classifying the samples.
The farmer's morning chores.
chore, job, task

ব্যবসা,সেবা,জীবিকা প্রভৃতির বিচারে করা কাজ

নিজের কাজ শেষ করার পর সে চলে গেছে
কর্ম, কাজ, কাজ-কর্ম, কাজকর্ম, কার্য্য, ডিউটি
४. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / सामाजिक कार्य

अर्थ : किसी के मरने पर होने वाले धार्मिक कृत्य या संस्कार।

उदाहरण : अंतिम संस्कार एक पारंपरिक विधान है।

पर्यायवाची : अंतिम संस्कार, अंत्यकर्म, अंत्येष्टि, अंत्येष्टि संस्कार, अन्तिम संस्कार, अन्त्यकर्म, अन्त्येष्टि, अन्त्येष्टि संस्कार, क्रिया, क्रिया-कर्म, क्रियाकर्म, गत, मृतक संस्कार, संस्कार

A ceremony at which a dead person is buried or cremated.

Hundreds of people attended his funeral.
funeral, obsequy

কারও মৃত্যুর পর হওয়া ধার্মিক কৃত্য বা সংস্কার

অন্ত্যেষ্টি ক্রিয়া একটি পারম্পরিক বিধান
অন্তিম সংস্কার, অন্ত্যেষ্টি, অন্ত্যেষ্টি ক্রিয়া
५. संज्ञा / विषय ज्ञान / भाषा

अर्थ : व्याकरण में वह शब्द जिसके वाच्य पर कर्त्ता की क्रिया का प्रभाव पड़े।

उदाहरण : कर्म की विभक्ति को है।
मंगल ने आम चूसा में आम कर्म है।

पर्यायवाची : कर्म कारक

(grammar) a constituent that is acted upon.

The object of the verb.
object

ব্যকরণে সেই শব্দ যার বাচ্যের ওপর কর্তার ক্রিয়ার প্রভাব পড়ে

কর্মোর বিভক্তি হল মঙ্গল আম চুষছে-তে আম হল কর্ম
কর্ম, কর্ম কারক
६. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / शारीरिक कार्य

अर्थ : हिन्दू-शास्त्रों के अनुसार प्राणियों के द्वारा पूर्व जन्मों में किये हुए कार्य जिनके फल वह इस समय भोग रहा हो अथवा आगे चलकर भोगने को हो।

उदाहरण : हमारा जन्म किस योनि में हो यह हमारे कर्म पर आधारित होता है।

पर्यायवाची : भोग्य

७. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / शारीरिक कार्य

अर्थ : हठयोग में धौति, वस्ति, नेति, न्योली आदि कियाएँ।

उदाहरण : क्रिया के अनेक लाभ हैं।

पर्यायवाची : क्रिया

८. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / शारीरिक कार्य

अर्थ : ऐसे सब कार्य जो किसी को स्वतःतथा स्वाभाविक रूप से सदा करने पड़ते है।

उदाहरण : इंद्रियों का कर्म अपने विषयों का ग्रहण तथा भोग है।

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।