अर्थ : खेतों में उगाया जाने वाला एक पौधे का फूल जिससे खाद्य तेल प्राप्त होता है।
उदाहरण :
सूरजमुखी का तेल व्यंजन बनाने के काम आता है।
पर्यायवाची : अर्कपुष्पी, सूर्यकांत, सूर्यकान्त, सूर्यमुखी
अर्थ : एक पौधा जिसके पीले रंग के फूल दिन के समय सीधे खड़े रहते और रात के समय नीचे झुक जाते हैं।
उदाहरण :
किसान सूरजमुखी की सिंचाई कर रहा है।
पर्यायवाची : अर्कपुष्पी, जलेरुहा, श्रीहस्तिनी, सूर्यमुखी