पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से मौज शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

मौज   संज्ञा, विदेशी (अरबी)

१. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / प्राकृतिक वस्तु

अर्थ : नदी, समुद्र आदि के जल में थोड़ी-थोड़ी दूर पर रह-रहकर उठने और फिर नीचे बैठने वाली जलराशि जो बराबर आगे बढ़ती हुई-सी जान पड़ती है।

उदाहरण : समुद्र की लहरें चट्टानों से टकराकर ऊपर उठ रही हैं।

पर्यायवाची : अर्ण, अलूला, ऊर्मि, कल्लोल, तरंग, बेला, लहर, हिलकोर, हिलकोरा, हिलोर, हिलोरा, हिल्लोल

One of a series of ridges that moves across the surface of a liquid (especially across a large body of water).

moving ridge, wave

নদী সমুদ্র ইত্যাদি জলরাশিতে ওঠা তরঙ্গ

সমুদ্রের তরঙ্গ পাষাণে ধাক্কা খেয়ে উপরে উঠছে
ঊর্মি, কল্লোল, তরঙ্গ
२. संज्ञा / अवस्था / मानसिक अवस्था

अर्थ : मन में उत्पन्न होनेवाला वह सुखदायक मनोवेग जो कोई प्रिय या अभीष्ट काम करने के लिए होता है।

उदाहरण : दुलहन के मन में पिया मिलन की उमंग है।

पर्यायवाची : उमंग, उमाह, तरंग, धुन, लहर, वलवला, हिल्लोल

A feeling of joy and pride.

elation, high spirits, lightness

মনে উত্পন্ন হওয়া সুখদায়ক অনুভূতি যা কোনো প্রিয় অভীষ্ট কাজ করার জন্য হয়

কনের মনে প্রিয়র সাথে মিলনের বাসনা আছে
আশা, বাসনা, শিহরণ
३. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य

अर्थ : सुविधाओं को भोगने की क्रिया।

उदाहरण : सामंती युग में सामंत लोग भोगविलास में ही अपना जीवन बिता देते थे।

पर्यायवाची : आनंद-क्रीड़ा, आनन्द-क्रीड़ा, इशरत, गुलछर्रा, भोग विलास, भोगविलास, मस्ती, मौज मस्ती, मौज-मस्ती, मौजमस्ती, रंगरली, रंगरेली, रती, संभोग, सम्भोग

Dissolute indulgence in sensual pleasure.

dissipation, dissolution, licentiousness, looseness, profligacy

সুযোগ সুবিধা ভোগ করার কাজ

সামন্ত যুগে সামন্তরা ভোগবিলাসেই নিজের জীবন কাটিয়ে দিত
ভোগবিলাস, মজা, সম্ভোগ
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।