पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से मुहूर्त शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

मुहूर्त   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / समय / अवधि

अर्थ : फलित ज्योतिष के अनुसार निकाला हुआ वह समय जब कोई शुभ काम किया जाए।

उदाहरण : विवाह का शुभ मुहूर्त आज शाम सात बजे से लेकर रात ग्यारह बजे तक है।

पर्यायवाची : इष्ट-काल, इष्टकाल, बरसायत, मंगल बेला, महूरत, मुहूरत, शकुन, शगुन, शुभ काल, शुभ घड़ी, शुभ मुहूर्त, शुभ लगन, शुभ लग्न, शुभ-काल, शुभकाल, सगुन, साइत, सायत

ফলিত জ্যোতিষ অনুসারে বের করা সেই সময় যখন কোনো শুভ কাজ করা যায়

বিয়ের শুভ লগ্ন আজ সন্ধ্যা সাতটা থেকে রাত এগারোটা পর্যন্ত রয়েছে
শুভ ক্ষণ, শুভ মূহুর্ত, শুভ লগ্ন
२. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / समय / अवधि

अर्थ : ऐसा समय या परिस्थिति जिसमें कोई कार्य या उद्देश्य सहजता से, जल्दी या सुविधा से हो सके।

उदाहरण : इस काम को करने का अवसर आ गया है।

पर्यायवाची : अवसर, औसर, काल, घड़ी, चांस, चान्स, जोग, दाव, दावँ, नौबत, बेला, मौक़ा, मौका, योग, वक़्त, वक्त, वेला, समय, समा, समाँ, समां

A suitable moment.

It is time to go.
time

এমন সময় বা পরিস্থিতি যাতে কোনও কাজ সহজে বা সুবিধাজনকভাবে হতে পারে

এই কাজ করার সময় এসে গেছে
মওকা, সময়, সুযোগ
३. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / समय / अवधि

अर्थ : निर्दिष्ट क्षण या समय।

उदाहरण : अभी लगन का मुहूर्त नहीं है।

पर्यायवाची : जोग, महूरत, मुहूरत, योग, साअत, साइत, सायत

নির্দিষ্ট ক্ষণ বা সময়

এখন লগ্নের যোগ নেই
মুহূর্ত, যোগ
४. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / समय / अवधि
    संज्ञा / भाग

अर्थ : दिन-रात का तीसवाँ भाग।

उदाहरण : वह प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाता है।

पर्यायवाची : महूरत, मुहूरत

দিনরাতের ত্রিশতম ভাগ

ও প্রতিদিন ব্রহ্ম মুহূর্তে ওঠে
মুহূর্ত
५. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / सामाजिक कार्य

अर्थ : वह समारोह जिसमें किसी नई फिल्म का चित्रांकन शुरू किया जाता है।

उदाहरण : इस फिल्म के मुहूर्त में भाग लेने के लिए बड़े-बड़े अभिनेता आ रहे हैं।

যে সমারোহে কোনো নতুন ফিল্মের চিত্রাঙ্কন শুরু করা হয়

এই ফিল্মের মহরতে অংশগ্রহণ করার জন্য বড়ো বড়ো অভিনেতারা আসছেন
মহরত্
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।