अर्थ : प्रतियोगिता में विपक्षी को हराना या पीछे छोड़ना।
उदाहरण :
साइकिल दौड़ में महेश ने सूरज को पछाड़ दिया।
पर्यायवाची : ढेर करना, धूल चटाना, पछाड़ना, पराजित करना, परास्त करना, मारना, शिकस्त देना, हराना
अर्थ : लड़ाई में विपक्षी के विरुद्ध सफल होना।
उदाहरण :
महाभारत का युद्ध पाण्डवों ने जीता।
पर्यायवाची : कामयाब होना, जीत दर्ज करना, जीतना, पछाड़ना, पराजित करना, परास्त करना, विजय पाना, विजयी होना, शिकस्त देना, हराना
अर्थ : किसी युग, कार्य या बात में किसी से बढ़-चढ़कर होना।
उदाहरण :
इस खेल में मोरू ने दामू पर मात की।
पर्यायवाची : मात करना