अर्थ : याद न रहना या भूल जाना।
उदाहरण :
उसने जो कुछ भी याद किया था, सब भूल गया।
पर्यायवाची : बिसरना, भूलना, याद न रहना, विस्मरण होना, विस्मृत होना, सुध बिसारना
अर्थ : ऐसा प्रयत्न करना कि पुरानी विशेषकर दुखद घटनाएँ या बातें स्मरण-शक्ति में न आएँ।
उदाहरण :
कनाडा जाकर तो आपने हमें भुला दिया।
पर्यायवाची : बिसरना, बिसारना, विस्मरण करना, विस्मृत करना
अर्थ : रास्ता भूलकर इधर-उधर चले जाना।
उदाहरण :
नए शहर में वह भटक गया और स्टेशन पहुँच गया।
पर्यायवाची : भटकना, रास्ता भूलना
अर्थ : किसी के साथ कपटपूर्ण व्यवहार करना।
उदाहरण :
उसने मुझे छला।
पर्यायवाची : आँखों में धूल झोंकना, आंखों में धूल झोंकना, चकमा देना, छल करना, छलना, धोखा देना, पीठ में छुरा घोंपना