अर्थ : चीजों का परस्पर एक दूसरे से ज़ोर से टक्कर खाना।
उदाहरण :
राजमार्ग पर ट्रक और बस आपस में टकरा गए।
पर्यायवाची : टकराना, टक्कर खाना, भिड़ंत होना, लड़ना
अर्थ : खिड़की, दरवाजे आदि के दोनों पल्लों का इस प्रकार एक दूसरे से सटना कि मार्ग बन्द हो जाय।
उदाहरण :
तेज़ हवा से दरवाज़ा भिड़ गया।
अर्थ : किसी व्यक्ति से लड़ने या विवाद करने के लिए दृढ़तापूर्वक उससे जूझना या सवाल-जवाब करना।
उदाहरण :
खेल-खेल में बच्चे आपस में भिड़ गए।
अर्थ : किसी काम में औरों से आगे बढ़ने का प्रयत्न करना।
उदाहरण :
हम सब हर क्षेत्र में आपस में प्रतियोगिता करते हैं।
पर्यायवाची : प्रतियोगिता करना, प्रतिस्पर्धा करना, बहसना, मुक़ाबला करना, मुक़ाबिला करना, मुकाबला करना, मुकाबिला करना, लड़ना, होड़ लगाना
अर्थ : स्त्री के साथ पुरुष का समागम करना।
उदाहरण :
प्रजनन के लिए मैथुन क्रिया आवश्यक है।
पर्यायवाची : खेलना, चोदना, पेलना, बगल गरम करना, भोगना, मारना, मैथुन करना, संबंध बनाना, संभोग करना