सदस्य बनें
पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि क्लिपबोर्ड पर बना दी है।
अर्थ : वह शब्द जो चलने में पैर तथा दूसरे अंगों से होता है।
उदाहरण : किसी के पैरों की आहट मिलते ही वह जाग गया। कदमों की चाप सुनकर भी उसने उस तरफ नहीं देखा।
पर्यायवाची : आरव, आरो, आहट, आहुटि, चाप
The sound of heavy treading or stomping.
সেই শব্দ যা চলার ফলে পা তথা অন্য অঙ্গের খেকে হয়
अर्थ : बाँस या लोहे आदि की छड़ को कुछ झुकाकर उसके दोनों सिरों के बीच डोरी बाँधकर बनाया हुआ अस्त्र, जिससे तीर चलाते हैं।
उदाहरण : शिकारी ने धनुष से निशाना साधा और शेर को ढेर कर दिया।
पर्यायवाची : कमान, कोडंड, कोदंड, चाप, तुजीह, धनक, धनु, धनुष, धन्व, धन्वा, धरम, धर्म, बाँक, शरायुध, शरासन
বাঁশ বা লোহার ছড়কে বাঁকিয়ে তার দুই প্রান্তের মাঝে সুতো বেঁধে তৈরী করা অস্ত্র, যা দিয়ে তীর চালানো হয়
अर्थ : वृत्त की परिधि का कोई भाग।
उदाहरण : गणित की कक्षा में गुरुजी चाप और परिधि के बारे में बता रहे हैं।
पर्यायवाची : चाप
A continuous portion of a circle.
বৃত্তের পরিধির কোনো অংশ
अर्थ : दबाने की क्रिया के फलस्वरूप उत्पन्न बल या जोर।
उदाहरण : पानी के अत्यधिक दबाव के कारण बाँध टूट गया। उनका रक्त चाप बहुत बढ़ गया है।
पर्यायवाची : चाप, दबाव, दाब
The force used in pushing.
টেপার ক্রিয়ার ফলে উতপন্ন হওয়া বল বা জোর
अर्थ : एक हल्के-पीले रंग का सुगंधित फूल।
उदाहरण : शीला चंपा की माला बना रही है।
पर्यायवाची : उग्रगंध, उग्रगन्ध, चंपक, चंपा, चम्पक, चम्पा, नागपुष्प, भृंगमोही, हेमपुष्प, हेमांग
Reproductive organ of angiosperm plants especially one having showy or colorful parts.
একটি হাল্কা হলুদ রঙের সুগন্ধী ফুল
इंस्टॉल करें