अर्थ : वह तापमान जिस पर कोई द्रव उबलने लगे।
उदाहरण :
किसी द्रव के सतह पर दबाव जितना कम होगा क्वथनांक भी उतना ही कम होगा।
पर्यायवाची : क्वथन बिंदु, क्वथन बिन्दु, क्वथन-अंक
अर्थ : वह तापमान जिस पर समुद्र तल पर कोई द्रव उबलता है।
उदाहरण :
पानी का क्वथनाङ्क १०० डिग्री सेल्सियस है।
पर्यायवाची : क्वथनाङ्क