अर्थ : किसी ऐसी वस्तु को खींच या निकालकर अलग करना जिसकी जड़ या नीचे का भाग भूमि के भीतर गढ़ा, जमा या धँसा हो।
उदाहरण :
पेड़-पौधे या कील-काँटे उखाड़ना।
माली खरपतवार उखाड़ रहा है।
पर्यायवाची : उकटना, उकीरना, उखाड़ फेंकना, उखाड़ना, उखारना, उखेड़ना, उचटाना, उछटाना, उछीनना, उत्पाटना, उन्मूलन करना, उपाटना
अर्थ : किसी स्थान पर टिके या ठहरे हुए व्यक्ति या समूह को वहाँ से भागना या हटाना।
उदाहरण :
सैनिकों ने युद्ध भूमि से दुश्मन के पैर उखाड़ दिए।
पर्यायवाची : उखाड़ फेंकना, उखाड़ना, उखारना, उखेड़ना