पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से अग्नि-परीक्षा शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

अग्नि-परीक्षा   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / सामाजिक कार्य

अर्थ : प्राचीन काल की एक परीक्षा जिसमें कोई व्यक्ति हाथ में आग लेकर या आग में बैठकर अपना निर्दोष होना सिद्ध करता था।

उदाहरण : सीताजी ने अपनी पवित्रता सिद्ध करने के लिए अग्निपरीक्षा दी थी।

पर्यायवाची : अग्निपरीक्षा

A primitive method of determining a person's guilt or innocence by subjecting the accused person to dangerous or painful tests believed to be under divine control. Escape was usually taken as a sign of innocence.

ordeal, trial by ordeal

প্রাচীন কালের এক পরীক্ষা যাতে কোনো ব্যক্তি হাতে আগুন নিয়ে আগুনে বসে নিজের নির্দোষ হওয়া প্রমাণ করতেন

সীতা নিজের পবিত্রতা প্রমাণ করার জন্য অগ্নিপরীক্ষা দিয়েছিলেন
অগ্নি-পরীক্ষা, অগ্নিপরীক্ষা
२. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / शारीरिक कार्य

अर्थ : वह परीक्षा जिसमें सफल होने के लिए जोखिम भरा कार्य करना पड़े।

उदाहरण : द्रोणाचार्य ने एकलव्य की कठिन परीक्षा ली थी।

पर्यायवाची : अग्नि परीक्षा, कठिन परीक्षा, कड़ी परीक्षा, दिव्य परीक्षा, दिव्य-परीक्षा

সেই পরীক্ষা যাতে সফল হতে গেলে ঝুঁকিপূর্ণ কাজ করতে হয়

"দ্রোণাচার্য একলব্যের কঠিন পরীক্ষা নিয়ে ছিলেন"
অগ্নি পরীক্ষা, কঠিন পরীক্ষা
३. संज्ञा / अवस्था

अर्थ : कोई बहुत ही कठोर या विकट परिस्थिति जिसे पार पाने के लिए किसी को अपनी यथेष्ट योग्यता, शक्ति, सहनशीलता आदि का परिचय देना पड़ता है।

उदाहरण : उसे यहाँ तक पहुँचने के लिए कई कठिन परीक्षाओं का सामना करना पड़ा।

पर्यायवाची : अग्नि परीक्षा, कठिन परीक्षा, कड़ी परीक्षा, दिव्य परीक्षा, दिव्य-परीक्षा

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।