अर्थ : अक्खड़ होने की अवस्था या भाव।
उदाहरण :
हँसकर टाल देने से उसका अक्खड़पन बढ़ता ही जा रहा है।
पर्यायवाची : अक्खड़ता, अक्खड़पना, अनम्रता, अल्हड़ता, अल्हड़पन, अल्हड़पना, अवष्टंभ, अवष्टम्भ, अविनय, उच्छृंखलता, उजड्डता, उजड्डपन, उदंडता, उदण्डता, उद्दंडता, उद्दण्डता, प्रगल्भता, प्रागल्भ्य, सीनाज़ोरी, सीनाजोरी
अर्थ : बिना किसी झिझक के स्पष्ट बोलने की क्रिया।
उदाहरण :
उसका अक्खड़पन ही उसकी मौत का कारण बना।
पर्यायवाची : अक्खड़पना, साफगोई, साफ़गोई, स्पष्टवादिता