अर्थ : अँग्रेजों की भाषा जो ब्रिटेन के साथ ही साथ कई अन्य देशों की राजभाषा है।
उदाहरण :
वह हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी भी बोल लेता है।
पर्यायवाची : अँगरेजी, अँगरेजी भाषा, अंगरेजी भाषा, अंग्रेज़ी, अंग्रेज़ी भाषा, अंग्रेजी, अंग्रेजी भाषा, इंगलिश, इङ्गलिश
अर्थ : इंग्लैंड से संबंधित या इंग्लैंड का।
उदाहरण :
अंग्रेज तो चले गए पर अंग्रेजी सभ्यता यहीं रह गई।
पर्यायवाची : अँगरेजी, अंग्रेज़ी, अंग्रेजी, इंगलिस्तानी, इंग्लिश, इंग्लिस्तानी, इङ्गलिस्तानी, इङ्ग्लिस्तानी