पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से अंक शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

अंक   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त

अर्थ : किसी परीक्षा आदि में परीक्षार्थी द्वारा पूर्णांक में से प्राप्त अंक।

उदाहरण : हिन्दी में मेरा प्राप्तांक सत्तर प्रतिशत है।

पर्यायवाची : अङ्क, नंबर, नम्बर, प्राप्त अंक, प्राप्तांक

A number or letter indicating quality (especially of a student's performance).

She made good marks in algebra.
Grade A milk.
What was your score on your homework?.
grade, mark, score

কোনও পরিক্ষা ইত্যাদিতে পূর্ণাঙ্কের উপর পরিক্ষার্থির পাওয়া অঙ্ক

হিন্দিতে আমি সত্তর শতাংশ নম্বর পেয়েছি
অঙ্ক, নম্বর, প্রাপ্ত অঙ্ক, প্রাপ্তাঙ্ক
२. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / शारीरिक वस्तु
    संज्ञा / निर्जीव / स्थान / भौतिक स्थान

अर्थ : खड़े हुए मनुष्य के वक्षस्थल और कमर के बीच का वह स्थान जिस पर बच्चों को बैठाकर हाथ के घेरे से सँभाला जाता है।

उदाहरण : यह बच्चा गोद से उतरना ही नहीं चाहता है।

पर्यायवाची : अँकवार, अँकोर, अँकोरी, अँकौर, अंकोर, अंकोरी, अंकौर, अकोर, अकोरी, अङ्क, अवछंग, उछंग, क्रोड़, गोद, गोदी, पालि

३. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / गुणधर्म
    संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : * किसी की पहचान के लिए प्रयुक्त या दिया गया अंक या अंक समूह।

उदाहरण : खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित होते हैं।

पर्यायवाची : अङ्क, पहचान अंक, पहचान अङ्क, पहचान संख्या, संख्या

কোন ব্যক্তির পরিচয় জ্ঞাপনের জন্য দেওয়া সংখ্যা বা সংখ্যা সমূহ

খেলোয়াড়দের জন্য আলাদা আলাদা সংখ্যা নির্ধারিত হয়
পরিচয় জ্ঞাপক সংখ্যা, সংখ্যা
४. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त
    संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / गुणधर्म

अर्थ : किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में मिलने वाली वह संख्या जिससे प्रतियोगी या परीक्षार्थी की श्रेष्ठता का पता चलता है।

उदाहरण : उसने वार्षिक परीक्षा में चार सौ में से तीन सौ अंक अर्जित किए।

पर्यायवाची : अङ्क, पॉइंट, पॉइन्ट, प्वाइंट, प्वाइन्ट

A number or letter indicating quality (especially of a student's performance).

She made good marks in algebra.
Grade A milk.
What was your score on your homework?.
grade, mark, score

কোনও পরীক্ষা বা প্রতিযোগিতায় পাওয়া সেই সংখ্যা যা দিয়ে পরীক্ষায় প্রতিযোগী বা পরীক্ষার্থীর শ্রেষ্ঠত্বের প্রমাণ পাওয়া যায়

সে বার্ষিক পরীক্ষাতে চারশোর মধ্য তিনশো নম্বর প্রাপ্ত করেছে
অঙ্ক, নম্বর
५. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / गुणधर्म

अर्थ : संख्या का चिह्न।

उदाहरण : ०,१,२,३,४,५,६,७,८,९ ये अंक हैं।

पर्यायवाची : अङ्क, अदद, संख्या

A symbol used to represent a number.

He learned to write the numerals before he went to school.
number, numeral

সংখ্যার চিহ্ন

০,১,২,৩,৪,৫,৬,৭,৮,৯ এগুলি সংখ্যা
অংক, সংখ্যা
६. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / गुणधर्म

अर्थ : शून्य से नौ तक की संख्या में से कोई एक।

उदाहरण : शून्य अंक का आविष्कार आर्यभट्ट ने किया था।

पर्यायवाची : अङ्क, संख्या

One of the elements that collectively form a system of numeration.

0 and 1 are digits.
digit, figure

শূণ্য থেকে নয় পর্যন্ত সংখ্যা

তিন অংকের সবথেকে ছোটো সংখ্যা একশ
অংক
७. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : पत्र, पत्रिका आदि का कोई प्रकाशन जो अपने नियत समय पर एक बार में हुआ हो।

उदाहरण : यह इस पत्रिका का दूसरा अंक है।

पर्यायवाची : अङ्क, नंबर, नम्बर

One of a series published periodically.

She found an old issue of the magazine in her dentist's waiting room.
issue, number

পত্র, পত্রিকা ইত্যাদির কোনও প্রকাশনা যা নিজের নির্দিষ্ট সময়ে হয়

এটি এই পত্রিকার দ্বিতীয় সংখ্যা
সংখ্যা
८. संज्ञा / भाग

अर्थ : नाटक का खंड या भाग जिसमें कभी-कभी कई दृश्य भी होते हैं।

उदाहरण : नाटक के दूसरे अंक में नायिका ने अपनी अदा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पर्यायवाची : अङ्क, नाटक अंक, नाटक अङ्क, नाट्यांक, नाट्याङ्क

A subdivision of a play or opera or ballet.

act

নাটকের অংশ বা ভাগ যাতে কখনও-কখনও বহু দৃশ্যও থাকে

নাটকের দ্বিতীয় অঙ্কে নায়িকা তার অভিনয়ের দ্বারা সকলকে মন্ত্রমুগ্দ্ধ করে দিল
অঙ্ক, নাটক অঙ্ক
९. संज्ञा / भाग

अर्थ : बैठे हुए व्यक्ति के सामने की कमर और घुटनों के बीच का भाग जिसमें बच्चे आदि को लिया जाता है और अधिकतर अपने पेट, सीने आदि से सटाया जाता है।

उदाहरण : माँ बच्ची को गोद में बैठाकर खाना खिला रही है।

पर्यायवाची : अँकवार, अँकोर, अँकोरी, अँकौर, अंकोर, अंकोरी, अंकौर, अकोर, अकोरी, अङ्क, अवछंग, उछंग, क्रोड़, गोद, गोदी, पालि

The upper side of the thighs of a seated person.

He picked up the little girl and plopped her down in his lap.
lap

সেই শারীরিক অবস্থা যেটা তখন তৈরী হয় যখন কোনো বাচ্চাকে নিয়ে জঙ্ঘার উপরে দুটো হাত দিয়ে ঘিরে বা এভাবেই নিজের পেট, বুক প্রভৃতির সাথে আটকে নেওয়া হয়

মা বাচ্চাকে কোলে বসিয়ে খাবার খাওয়াচ্ছে
অঙ্ক, অঙ্কদেশ, কোল, ক্রোড়
१०. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : काजल की बिन्दी जो बच्चों को नज़र से बचाने के लिए लगाते हैं।

उदाहरण : माँ ने बच्चे के गाल पर डिठौना लगाया।

पर्यायवाची : अङ्क, अनख, अनखा, डिठौना, डिठौरा, दिठौना, नजर का टीका, नजरबट्टू, नज़र का टीका, नज़रबट्टू

কাজলের টিপ যা বাচ্চাদের নজর লাগা থেকে রক্ষা করে

মা বাচ্চার গালে একটা কাজলের টিপ লাগিয়া দিল
কাজলের টিপ, নজর না লাগার টিকা
११. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / गुणधर्म

अर्थ : एक या इकाइयों की अनिश्चित मात्रा या जोड़ या कुल में युक्त गुण।

उदाहरण : वह आँकड़ा लगभग हजार का था।

पर्यायवाची : अङ्क, अदद, आँकड़ा, आंकड़ा, आकड़ा, संख्या

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।