अर्थ : जो महाराष्ट्र का मूल या स्थानांतरित निवासी हो और जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो।
उदाहरण :
संत तुकाराम का मराठी लोगों पर अधिक प्रभाव है।
पर्यायवाची : मरहठा, मराठी, महाराष्ट्री, महाराष्ट्रीयन
अर्थ : महाराष्ट्र का या वहाँ के निवासी, भाषा, संस्कृति इत्यादि से संबंधित।
उदाहरण :
मराठी साहित्य बहुत विकसित है।
नेताजी पारंपरिक मराठी वेश-भूषा में मंच पर पधारे।
पर्यायवाची : मरहठी, मराठी, महाराष्ट्री, महाराष्ट्रीयन
अर्थ : महाराष्ट्र का मूल या स्थानांतरित निवासी जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो।
उदाहरण :
कई मराठी मेरे अच्छे मित्र हैं।
पर्यायवाची : मरहटा, मरहठा, मराठा, मराठी, महाराष्ट्री, महाराष्ट्रीयन