अर्थ : पक्षियों, मछलियों आदि का भोजन या प्रजनन के लिए समय-समय पर एक क्षेत्र से दुसरे क्षेत्र में किया जाने वाला गमन।
उदाहरण :
साइबेरिया के क्रेन शीत ऋतु में कई मीलों के देशांतरण के बाद भारत पहुँचते हैं।
पर्यायवाची : अपनयन, आहरण, देशांतर गमन, देशांतरण, देशान्तरण, प्रवास, प्रवासन, स्थानांतर, स्थानांतरण, स्थानान्तर, स्थानान्तरण
अर्थ : किसी व्यक्ति के एक स्थान या देश से दूसरे स्थान पर या देश में पहुँचने या जाने की क्रिया।
उदाहरण :
बहुत सारे लोग रोजी-रोटी के लिए स्थानांतरण कर जाते हैं।
पर्यायवाची : अपनयन, आहरण, देशांतर गमन, देशांतरण, देशान्तरण, प्रवास, प्रवासन, स्थानांतर, स्थानांतरण, स्थानान्तर, स्थानान्तरण