अर्थ : दो पर्वतों के बीच का सँकरा रास्ता।
उदाहरण :
उस मंदिर पर जाने के लिए आपको दर्रे से होकर जाना पड़ेगा।
पर्यायवाची : घाटी
अर्थ : किसी चीज का पिसा मोटा आटा या चूर्ण।
उदाहरण :
किसान अपने बैलों को मक्के का दर्रा उबालकर खिला रहा है।
अर्थ : सड़क आदि पर बिछाने की कंकड़-पत्थर से युक्त मिट्टी।
उदाहरण :
आँगन के गड्ढे को भरने के लिए कम से कम दो ट्रक दर्रे की ज़रूरत होगी।
पर्यायवाची : कंकरीली मिट्टी