अर्थ : इस्लाम धर्म के अनुसार शुभाशुभ कर्म अंकित करने की पुस्तक।
उदाहरण :
प्रलयकाल में आमालनामे के अनुसार लेखाजोखा सुनाया जाता है।
पर्यायवाची : अमालनामा, कर्म पुस्तक
अर्थ : वह रजिस्टर जिसमें लोगों के भले और बुरे कर्मों को नित्य दर्ज किया जाता है।
उदाहरण :
आमालनामा देखकर ही उन्हें सजा या इनाम दिया जाता है।
अर्थ : वह रजिस्टर जिसमें नौकरों की दैनिक गतिविधियों का विवरण लिखा होता है।
उदाहरण :
मालिक ने आमालनामा को सहेजकर आलमारी में रख दी।