हस्तगत (विशेषण)
जो किसी प्रकार अपने अधिकार में आया या लाया गया हो।
कपटी (विशेषण)
धोखा देने के लिए किसी प्रकार की झूठी कार्रवाई करने वाला।
नकेल (संज्ञा)
ऊँट,बैल आदि की नाक में पिरोई हुई रस्सी।
आकार (संज्ञा)
किसी वस्तु की वे बाहरी और दृश्य बातें जिनसे उसकी लम्बाई, चौड़ाई, प्रकार, स्वरूप आदि का ज्ञान होता है।
चुंगी (संज्ञा)
वह कर जो पथिकों से किसी विशेष मार्ग पर चलने के बदले में लिया जाता है या किसी विशेष मार्ग का उपयोग करने के बदले में लिया जानेवाला कर।
राजा (संज्ञा)
किसी देश का प्रधान शासक और स्वामी।
सागर (संज्ञा)
खारे पानी की वह विशाल राशि जो चारों ओर से पृथ्वी के स्थल भाग से घिरी हुई हो।
अप्रिय (विशेषण)
जो प्रिय न हो।
रज्जु (संज्ञा)
रूई,सन आदि को बटकर बनाई हुई लम्बी चीज़ जो विशेषकर बाँधने आदि के काम आती है।
अमरूद (संज्ञा)
छोटे बीजों वाला एक हरे या पीले रंग का उष्णकटिबंधीय फल जो खाया जाता है तथा जिससे जेली बनाते हैं।