आलिंगन (संज्ञा)
बाँहों में भरकर गले लगाने की क्रिया।
विधिवत (क्रिया-विशेषण)
विधान या नियमों के अनुरूप, अनुमत या मान्यता प्राप्त।
सिंघाड़ा (संज्ञा)
जल में होने वाले एक पौधे का फल जिसके छिलके में काँटेनुमा उभार होते हैं।
स्वाभिमानी (विशेषण)
जिसे अपनी प्रतिष्ठा या गौरव का अभिमान हो।
यथाशक्ति (क्रिया-विशेषण)
शक्ति या सामर्थ्य के अनुसार या जहाँ तक हो सके।
राजपत्र (संज्ञा)
राज्य द्वारा आधिकारिक रूप से प्रकाशित होने वाला वह सामयिक पत्र जिसमें राजकीय घोषणाएँ, उच्च-पदस्थ कर्मचारियों की नियुक्तियाँ, नये नियम और विधान तथा इसी प्रकार की और प्रमुख सूचनाएँ प्रकाशित होती है।
आदमखोर (संज्ञा)
वह व्यक्ति जो मनुष्य का भक्षण करता हो या मानव को अपना आहार बनाता हो।
तराई (संज्ञा)
पहाड़ के नीचे की भूमि या मैदान जहाँ तरी रहती है।
दयालु (विशेषण)
जिसमें दया हो। जो नृशंस न हो।
विलास (संज्ञा)
मन को प्रसन्न करने वाली बात या काम।