पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से सिंहासन शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

सिंहासन   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : राजा के बैठने का विशेष प्रकार का आसन।

उदाहरण : महाराज राजगद्दी पर विराजमान हैं।

पर्यायवाची : गद्दी, तख़्त, तख़्ता, तख्त, तख्ता, पाट, पीठ, राज सिंहासन, राजगद्दी, राजसिंहासन, सिंघासन

The chair of state for a monarch, bishop, etc..

The king sat on his throne.
throne

রাজার বসার জন্য বিশেষ ভাবে তৈরী আসন যা চৌকির আকৃতির দেখতে হয় এবং যার দুদিক সিংহের মুখের মতো আকৃতির দেখতে হয়

মহারাজ সিংহাসনের উপর বসে আছেন
রাজসিংহাসন, সিংহাসন
२. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : बैठने की विशेष प्रकार की चौकी विशेषकर भव्य और आरामदायक।

उदाहरण : महात्माजी सिंहासन पर बैठकर उपदेश दे रहे हैं।

पर्यायवाची : सिंघासन

The chair of state for a monarch, bishop, etc..

The king sat on his throne.
throne

বসার জন্য নির্মিত একপ্রকার বিশেষ সুন্দর এবং আরামদায়ক চেয়ার

"গুরুজী সিংহাসনে বসে উপদেশ দিচ্ছেন"
সিংহাসন
३. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : राजाओं के बैठने, देवमूर्तियों की स्थापना आदि के लिये प्रायः काठ, सोने, चाँदी, पीतल आदि का बना हुआ एक विशेष प्रकार का आसन जो चौकी के आकार का होता है और जिसके दोनों हत्थों पर शेर के मुख की आकृति बनी होती है।

उदाहरण : सिंहासन पर देवमूर्ति विद्यमान हैं।

पर्यायवाची : सिंघासन

४. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / गुणधर्म

अर्थ : कामशास्त्र में वर्णित रतिबंधों में से एक।

उदाहरण : वह सिंहासन का प्रयोग करना चाहता है।

पर्यायवाची : सिंघासन

५. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : दोनों भौंहों के बीच में लगाया जानेवाला बैठकी के आकार का चंदन, रोली आदि का टीका या तिलक।

उदाहरण : पंडित जी पूजा से पूर्व सिंहासन अवश्य लगाते हैं।

पर्यायवाची : सिंघासन

६. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु
    संज्ञा / निर्जीव / स्थान

अर्थ : फलित ज्योतिष में एक प्रकार का चक्र जिसमें मनुष्य की आकृति में विभक्त सत्ताइस कोठे या खाने होते हैं जिनमें नक्षत्रों के नाम भरे जाते हैं।

उदाहरण : सिंहासन को देखकर नक्षत्रों के शुभाशुभ फलों को जाना जाता है।

पर्यायवाची : सिंघासन

७. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु

अर्थ : गलाये हुए लोहे की मैल।

उदाहरण : लौहमल से एक रसौषध तैयार किया जाता है।

पर्यायवाची : मंडूर, मण्डूर, लौहकिट्ट, लौहकीट, लौहज, लौहमल, सिंघान, सिंघासन

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।