अर्थ : एक प्रकार का खनिज नमक।
उदाहरण :
सेंधे नमक का उपयोग पाचक-चूर्ण बनाने में भी किया जाता है।
पर्यायवाची : धौतय, मणिमंथ, मणिमन्थ, लाहौरी नमक, शुभ्र, शैलेय, सिंधव, सिंधुजन्मा, सिंधुमंथज, सिंधुलवण, सिन्धव, सिन्धुज, सिन्धुजन्मा, सिन्धुमन्थज, सिन्धुलवण, सेंधा, सेंधा नमक, सैंधव, सैन्धव
अर्थ : एक प्रकार का बड़ा घोंघा जिसका कोष पवित्र माना जाता है और देवताओं के आगे बजाया जाता है।
उदाहरण :
शंख एक जलीय जन्तु है।
पर्यायवाची : अंबुज, अंभोज, अम्बुज, अम्भोज, अर्णभव, कंबु, कंबुक, कम्बु, कम्बुक, चंद्रबंधु, चन्द्रबन्धु, दैवारिप, पूत, शंख, शंबुक, शंबूक, शङ्ख, शम्बुक, शम्बूक, संबुक, सम्बुक, सिंधुपुष्प, सिन्धुज, सिन्धुपुष्प, सूचिकामुख
अर्थ : एक प्रकार के बड़े घोंघे का कोष जो बहुत पवित्र माना जाता है और देवताओं के आगे या धार्मिक अनुष्ठानों आदि में बजाया जाता है।
उदाहरण :
पंडितजी सत्यनारायण कथा के दौरान शंख बजा रहे थे।
पर्यायवाची : अंबुज, अंभोज, अब्ज, अब्धिज, अम्बुज, अम्भोज, अर्णभव, कंबु, कंबुक, कम्बु, कम्बुक, चंद्रबंधु, चन्द्रबन्धु, दीर्घनाद, दैवारिप, बहुनाद, शंख, शंबुक, शंबूक, शङ्ख, शम्बुक, शम्बूक, संबुक, सिंधुपुष्प, सिन्धुज, सिन्धुपुष्प, सूचिकामुख
अर्थ : एक सफेद, बहुत वजनी और चमकीली धातु जो साधारणतः द्रव रूप में रहती है।
उदाहरण :
पारा ही एक ऐसी धातु है जो द्रव अवस्था में पायी जाती है।
पर्यायवाची : अमर, अवित्यज, अशोक, जैत्र, दिव्यरस, पर्वतोद्भव, पारत, पारद, पारा, महातेज, महारस, मुकुंद, मुकुन्द, मृत्युनाशक, रसधातु, रसनाथ, रसनायक, रसपति, रुद्ररेता, रेत, रेतस्, शंकरशुक्र, शंभुतेज, शम्भुतेज, शिववीय, सर्व, सिद्धधातु, सिन्धुज, स्कंदशक, स्कन्दशक
अर्थ : एक प्रकार का खनिज क्षार जो पानी में घुलनशील है।
उदाहरण :
सुहागे से कई रासायनिक द्रव्य बनाए जाते हैं।
पर्यायवाची : कनकक्षार, धातुमारिणी, धातुवल्लभ, बोरेक्स, मलिन, मालती-तीरज, मालतीक्षारक, मालतीजात, रंगद, रसशोधन, रसाधिक, श्वेतटंकण, सिंधुकर, सिन्धुकर, सिन्धुज, सुवर्णमित्र, सुहागा, सोवाक, सोहागा