अर्थ : वे लोग जिनकी सामाजिक या आर्थिक अवस्था समान हो।
उदाहरण :
मजदूर वर्ग आज भी भूखमरी, रोग आदि का अत्यधिक शिकार हो रहा है।
पर्यायवाची : सामाजिक वर्ग
अर्थ : शब्दशास्त्र में एक स्थान से उच्चारित होनेवाले स्पर्श व्यंजन वर्णों का समूह।
उदाहरण :
हिन्दी व्यंजन कवर्ग,चवर्ग,टवर्ग आदि वर्गों में विभाजित है।
अर्थ : (जीवविज्ञान) एक वर्गीकरणात्मक समूह जिसके विशिष्टताओं का प्रयोग अगले उससे ऊँचे वर्गिकी (टैक्सोन) के लिए किया जाता है।
उदाहरण :
केंचुआ किस वर्ग में आता है।
अर्थ : वह आकृति जिसकी लंबाई, चौड़ाई और चारों कोण बराबर हों।
उदाहरण :
यह पाँच सेंटीमीटर का वर्ग है।
अर्थ : किसी अंक या संख्या को उसी से एक बार गुणा करने पर प्राप्त गुणनफल।
उदाहरण :
सात का वर्ग उनचास होता है।
अर्थ : किसी विशिष्ट उद्देश्य से स्थापित की हुई सभा।
उदाहरण :
पंडित जसराज संगीत समाज के गणमान्य लोगों में से एक हैं।
पर्यायवाची : समाज
अर्थ : * वह जो लगभग वर्ग के आकार का हो।
उदाहरण :
अध्यापक ने विद्यार्थियों को एक काँच का वर्ग दिखाया।