पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से पूर्वज शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

पूर्वज   संज्ञा, पुल्लिंग, तत्सम

व्युत्पत्ति : [ पूर्व √जन् (उत्पन्न होना) + ड ]

१. संज्ञा / सजीव / जन्तु / स्तनपायी / व्यक्ति

अर्थ : किसी व्यक्ति के मृत पिता, माता, दादा, दादी, परदादा आदि पूर्वपुरुष।

उदाहरण : पितृपक्ष में पितरों को तर्पण दिया जाता है।

पर्यायवाची : पितर, पितृ, पुरखा, पुरिखा, पूर्वपुरुष, बाप-दादा, बुज़ुर्ग, बुजुर्ग

কোনো ব্যক্তির মৃত পিতা,মাতা,পিতামহ,প্রপিতামহ ইত্যাদি পূর্বপুরুষ

পিতৃপক্ষে পূর্বপুরুষদের তর্পণ অর্পণ করা হয়
পিতৃপুরুষ, পূর্বপুরুষ
२. संज्ञा / सजीव / जन्तु / स्तनपायी / व्यक्ति

अर्थ : वह जिनके आप दूर के वंशज हैं या जो आपके दादा, परदादा आदि से भी पहले के हैं।

उदाहरण : राम, कृष्ण आदि हमारे पूर्वज थे।

पर्यायवाची : अगला, पुरखा, पुरनिया, पूर्व पुरुष, बाप-दादा, बुज़ुर्ग, बुजुर्ग

A person from whom you are descended.

forbear, forebear

পিতামহ, প্রপিতামহ ইত্যাদি যাঁরা পূর্বে জন্মেছেন

রাম, কৃষ্ণ ইত্যাদিরা আমাদের পূর্বপুরুষ ছিলেন
অগ্রজ, পূর্বজ, পূর্বপুরুষ
३. संज्ञा / सजीव / जन्तु / स्तनपायी / व्यक्ति

अर्थ : वह भाई जिसने पहले जन्म लिया हो।

उदाहरण : श्याम का बड़ा भाई अध्यापक है।

पर्यायवाची : अग्रज, अग्रजन्मा, जेठा भाई, ज्येष्ठ भ्राता, दादा, पित्र्य, बड़ा भाई, भइया, भाई साहब, भाईसाहब, भैया

An older brother.

big brother

যে ভাই আগে জন্মেছে

শ্যামের দাদা অধ্যাপক
অগ্রজ, জেষ্ঠ্য ভাই, দাদা, বড় ভাই

पूर्वज   विशेषण, तत्सम

व्युत्पत्ति : [ पूर्व √जन् (उत्पन्न होना) + ड ]

१. विशेषण / विवरणात्मक / अवस्थासूचक

अर्थ : जिसकी उत्पत्ति या जन्म किसी के पूर्व या पहले हुआ हो।

उदाहरण : पूर्वज व्यक्तियों से हमें कितना कुछ सीखने मिलता है।

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।