अर्थ : परिश्रम करते-करते इतना शिथिल होना की फिर और परिश्रम न हो सके।
उदाहरण :
इतना काम करने के बाद भी मैं नहीं थका।
पर्यायवाची : अघाना, क्लांत होना, श्रांत होना
अर्थ : कोई काम करते-करते ऐसी स्थिति में पहुँचना कि मन में उस काम को करने का उत्साह न रह जाय।
उदाहरण :
माँ बच्चे को समझाते-समझाते थक गई पर वह सुनता ही नहीं।
पर्यायवाची : हारना
अर्थ : शरीर के बहुत शिथिल हो जाने के कारण काम करने योग्य न रह जाना।
उदाहरण :
बुढ़ापे में शरीर थक जाता है।
अर्थ : मोहित या चकित होकर अचल होना।
उदाहरण :
वह पहाड़ों की प्राकृतिक छटा देखकर थक गया।