पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से डंडी शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

डंडी   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु

अर्थ : लकड़ी या धातु आदि का कोई छोटा पतला, लंबा टुकड़ा जो कई प्रकार के उपकरणों में प्रायः उन्हें पकड़कर चलाने, रखने, हिलाने आदि के काम में आता है।

उदाहरण : इस छाते की डंडी बहुत लंबी है।

पर्यायवाची : डाँड़ी

२. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : तुला का वह डण्डा जिसमें पलड़े बँधे रहते हैं।

उदाहरण : अनाज तौलते समय तुलादण्ड टूट गया।

पर्यायवाची : डाँड़ी, तराजू डंड, तराजू दंड, तराजू दण्ड, तुला दण्ड, तुलाघट, तुलाडंड, तुलादंड

দাড়িপাল্লার দণ্ড যাতে পাল্লা বাঁধা থাকে

আনাজ ওজন করার সময় দাঁড়িপাল্লার দণ্ডটা ভেঙ্গে গেল
দাঁড়িপাল্লা দণ্ড
३. संज्ञा / भाग

अर्थ : पौधों का वह लंबा भाग जिसमें फूल, फल आदि लगते हैं।

उदाहरण : कुछ लोग बैंगन को डंठल सहित पकाते हैं।

पर्यायवाची : डंठल, डाँड़ी

४. संज्ञा / भाग

अर्थ : छोटे पौधे की पेड़ी और शाखा।

उदाहरण : बच्चे ने पौधे का डंठल तोड़ दिया।

पर्यायवाची : डँठा, डँठी, डंठल, डंठा, डंठी, डाँड़ी, नाल, वृंत, वृन्त

A slender or elongated structure that supports a plant or fungus or a plant part or plant organ.

stalk, stem

ছোটো চারার কাণ্ড বা শাখা

বাচ্চাটি চারার বৃন্ত ছিঁড়ে নিয়েছে
বৃন্ত
५. संज्ञा / भाग

अर्थ : कुछ विशिष्ट प्रकार के गहनों का वह छोटा एवं पतला भाग जिसके सहारे ये गहने शरीर के अंग पर अटकाये, खोंसे या फँसाये जाते हैं।

उदाहरण : इस कर्णफूल की डंडी थोड़ी लंबी है।

पर्यायवाची : डाँड़ी

६. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : एक प्रकार की पहाड़ी सवारी जिसे कंधों पर उठाकर ले जाया जाता है।

उदाहरण : कंधों पर उठाने के लिए झँपान में दो लंबे बाँस बँधे होते हैं।

पर्यायवाची : झँपान, झंपान, झप्पान, झम्पान, डाँड़ी

এক ধরণের পাহাড়ি সওয়ারি যা কাঁধের ওপর উঠিয়ে করা হয়

"কাঁধের ওপর ওঠানোর জন্য ঝঁপানে দুটো লম্বা বাঁশ বাঁধা থাকে"
ঝাঁপান, পালকি
७. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / शारीरिक वस्तु

अर्थ : पुरुष का वह जनन अंग जिससे संभोग किया जाता है।

उदाहरण : लंड शरीर का बहुत ही नाजुक अंग होता है।

पर्यायवाची : आलतलौड़ा, इंद्रिय, इंद्री, इन्द्रिय, इन्द्री, कामायुध, नस, पुरुष जननेंद्रिय, पुरुष जननेन्द्रिय, पुरुषेंद्रिय, भुन्नास, मूष्कर, रतिसाधन, लंड, लण्ड, लाँगल, लाँगूल, लाँड़, लांगल, लाङ्गल, लाड़, लिंग, लिंगेन्द्रिय, शिश्न, शेव

পুরুষের জনন অঙ্গ

লিঙ্গ শরীরের একটি স্পর্শকাতর অঙ্গ
কামায়ুধ, পুরুষ জননেন্দ্রিয়, পুরুষেন্দ্রিয়, রতিসাধন, লাঙ্গুল, লিঙ্গ, শিশ্ন
८. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : +नगाड़ा, ड्रम आदि वाद्ययंत्रों को बजाने की बित्तेभर लम्बी डंडी।

उदाहरण : नगाड़ा बजाने के लिए डंडी की आवश्यकता होती है।

डंडी   विशेषण

१. विशेषण / विवरणात्मक / गुणसूचक

अर्थ : चुगली करनेवाला।

उदाहरण : चुगलखोर व्यक्ति सदा चुगलखोरी करते रहते हैं।

पर्यायवाची : उखाड़ू, कनफुसका, कर्णीजप, चुगलखोर, चुग़लख़ोर, चुग़लीखोर, चुगुलखोर, द्विजिह्व, पैशुनिक, लुगरा, लुतरा, वक्रनक्र, शाकी

কান ভাঙ্গায় যে

কানভাঙ্গানে ব্যক্তি সর্বদা লেকের কান ভাঙ্গায়
কানভাঙ্গানে
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।