अर्थ : जो श्वेत या गोरा न हो (व्यक्ति)।
उदाहरण :
अंग्रेजों ने अश्वेत लोगों पर बहुत ज़ुल्म किये।
पर्यायवाची : अश्वेत
अर्थ : (चाय, कॉफ़ी, आदि) जिसमें दूध न डला हो।
उदाहरण :
पथरी में काली चाय दवा का काम करती है।
मधुमेह में सुबह खाली पेट एक प्याली काली चाय स्वास्थ्यवर्धक होती है।
अर्थ : धोखा देने के लिए किसी प्रकार की झूठी कार्रवाई करने वाला।
उदाहरण :
धोखेबाज व्यक्तियों से हमेशा सतर्क रहना चाहिए।
पर्यायवाची : उड़ाँत, उड़ांत, कपटी, कितव, कुमैड़िया, कैतव, चंट, चकमेबाज, चकमेबाज़, चतुर, चार सौ बीस, चार-सौ-बीस, चालबाज, चालबाज़, चालाक, चालू, छलिया, छली, जाल-साज, जालसाज, झाँसेबाज, झाँसेबाज़, झांसेबाज, झांसेबाज़, दज्जाल, द्विभाव, धूर्त, धोखेबाज, धोखेबाज़, पाटविक, प्रतारक, फरफंदी, फरेबी, फ़रेबी, बकमौन, बकव्रती, बट्टेबाज, बट्टेबाज़, मक्कार, वक्रगामी, व्यंसक, व्याजमय, शठ, शातिर, सठ, होशियार
अर्थ : अच्छा का उल्टा या विपरीत।
उदाहरण :
बुरे लोगों की संगति अच्छी नहीं होती।
हमें बुरे काम नहीं करने चाहिए।
वहाँ एकदम बकवास खाना मिलता है।
पर्यायवाची : अनभला, अनयस, अनीक, अनीठ, अनुचित, अनैसा, अनैसो, अप्रशस्त, अप्रिय, अबतर, अभल, अयोग, अलरबलर, अवद्य, अविहित, अश्रुयस, कांड, काण्ड, कुत्सित, खराब, खल, ख़राब, गंदा, गन्दा, गर्हित, घटिया, निकृष्ट, बकवास, बद, बुरा, बेकार, भ्रष्ट, रद्दी, वाहियात, सड़ियल, हराम, हेय
अर्थ : जो अपने आकार-प्रकार, रूप-रङ्ग आदि की भीपणता या विकरालता के कारण देखनेवालों के मन में आतङ्क, आशङ्का या भय का संचार करता हो। जिसे देखने से भय या डर लगे।
उदाहरण :
महिषासुर को मारने के लिए माँ काली ने भयानक रूप धारण किया।
मानसिंह एक खूँखार डाकू था।
पर्यायवाची : उग्र, उद्धत, कराल, ख़ूनख़्वार, ख़ूनखोर, ख़ौफ़नाक, खूँख़ार, खूँखार, खूंख़ार, खूंख़्वार, खूंखार, खूंख्वार, खूनखोर, खूनख्वार, खौफनाक, घमसान, घमासान, डरावना, ताम, दहशतंगेज, दहशतंगेज़, दहशतनाक, प्रचंड, प्रचण्ड, भयंकर, भयङ्कर, भयानक, भयावन, भयावना, भयावह, भीषण, महाचंड, महाचण्ड, रुद्र, रौद्र, रौरव, विकट, विकराल, विषम, हैबतनाक
अर्थ : जो स्वच्छ न हो या जिस पर मैल, धूल आदि हों।
उदाहरण :
पाठशाला में मैले कपड़े पहनकर नहीं आना चाहिए।
पर्यायवाची : अनच्छ, अनिर्मल, अनूजरा, अपरिष्कृत, अमार्जित, अमृष्ट, अमेध्ययुक्त, अर्भ, अविमल, अविशुद्ध, अशुचि, असुचि, अस्वच्छ, आविल, कलुष, कुचीला, कुचेल, कुचैला, गँदला, गंदला, गंदा, गन्दा, गलीज, ग़लीज़, दूषित, धोमय, मलिन, मैला, म्लान
अर्थ : अंधकार से भरा हुआ।
उदाहरण :
कृष्ण का जन्म भादो की अँधेरी रात्रि में हुआ था।
पर्यायवाची : अँधियार, अँधियारा, अँधेरा, अँधेरिया, अँला, अंधकारपूर्ण, अंधकारमय, अंधियार, अंधियारा, अंधेरा, अंधेरिया, अन्धकारपूर्ण, अन्धकारमय, अन्धियारा, अन्धेरा, अप्रकाशमान, अप्रकाशित, अवतमस, असूझ, तमस्वी, तमहाया, तमिस्रतम, तमोमय, प्रकाशरहित, प्रकाशशून्य
अर्थ : एक प्रकार का रंग जो काजल या कोयले के रंग का होता है।
उदाहरण :
इस चित्र के ऊपरी भाग को काले रंग से रंग दो।
पर्यायवाची : काला रंग, कृष्ण वर्ण, कृष्णवर्ण
अर्थ : वह व्यक्ति जिसका वर्ण श्याम हो।
उदाहरण :
कालों की शादी लगाने में परेशानी हो रही है।
अर्थ : अफ्रीका, एशिया आदि देशों का व्यक्ति (गोरों द्वारा माना हुआ)।
उदाहरण :
आखिर कब तक इन अश्वेतों पर ज़ुल्म होते रहेंगे।
पर्यायवाची : अश्वेत
अर्थ : दक्ष प्रजापति की एक कन्या।
उदाहरण :
काला का विवाह भी कश्यप ऋषि के साथ हुआ था।