पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से अनुबंध शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

अनुबंध   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य

अर्थ : कोई काम करने के लिए दो या कई पक्षों में होने वाला, विशेषकर लिखित एवं कानून द्वारा प्रवर्तनीय ठहराव या निश्चय।

उदाहरण : दोनों पक्षों के बीच यह अनुबंध हुआ कि वे एक दूसरे के मामले में दखल नहीं देंगे।

पर्यायवाची : अनुबन्ध, आबंध, आबंधन, आबन्ध, आबन्धन, करार, कान्ट्रैक्ट, कॉन्ट्रैक्ट, समझौता

An accommodation in which both sides make concessions.

The newly elected congressmen rejected a compromise because they considered it `business as usual'.
compromise

কোনো কাজ করার জন্য দুই পক্ষের মধ্যে হওয়া সমঝোতা

দুই পক্ষের মধ্যে অনুবন্ধ হয়েছে যে তারা কেউ একে অপরের বিষয়ে নাক গলাবে না
অনুবন্ধ, সমঝোতা
२. संज्ञा / अवस्था / शारीरिक अवस्था / रोग

अर्थ : किसी बड़े या विकट रोग के साथ होनेवाले दूसरे गौण रोग या विकार।

उदाहरण : मुख्य रोग के निवारण से अनुबंध का निवारण भी हो जाएगा।

पर्यायवाची : अनुबन्ध

३. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / प्राकृतिक वस्तु

अर्थ : वैद्यक के अनुसार वात, पित्त और कफ में से वह जो किसी समय विशेष में अप्रधान हो।

उदाहरण : वैद्य जी ने अनुबंध को भूख न लगने का कारण बताया।

पर्यायवाची : अनुबन्ध

४. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु

अर्थ : गौण या अप्रधान वस्तु।

उदाहरण : अचार, पापड़, चटनी आदि भोजन के पूरक होते हैं।

पर्यायवाची : अनुबन्ध, पूरक

५. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : वह लेखन या प्रलेख जिसमें दो पक्षों का समझौता लिखा हो।

उदाहरण : लिखित समझौते पर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर किए।

पर्यायवाची : अनुबन्ध, कान्ट्रैक्ट, कॉन्ट्रैक्ट, लिखित समझौता, संविदा

६. संज्ञा

अर्थ : वह जिसका कोई महत्व न हो।

उदाहरण : नगण्य को कौन भाव देता है।

पर्यायवाची : अनुबन्ध, अमहत्त्वपूर्ण, अमहत्वपूर्ण, अवस्तु, असार, ग़ैर महत्वपूर्ण, गैर महत्वपूर्ण, तुच्छ, नगण्य, महत्त्वहीन, महत्वहीन, हकीर

Something that is of no importance.

It is the least I can do.
That is the least of my concerns.
least

সেই ব্যক্তি যার কোনো গুরুত্ব নেই

"নগণ্য ব্যক্তিকে কে আর পাত্তা দেয়"
গুরুত্বহীন, তুচ্ছ, নগণ্য
७. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : किसी विषय की सब बातों का विवेचन।

उदाहरण : पुस्तक के अन्तिम पन्ने में अनुबंध लिखा हुआ है।

पर्यायवाची : अनुबन्ध

কোনও বিষয়ের সব দিকটা বিবেচনা করা

"বই-এর শেষ পাতায় অনুবন্ধ লেখা আছে।"
অনুবন্ধ
८. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / संकल्पना

अर्थ : दो वस्तुओं में किसी प्रकार का संपर्क बतलाने वाला तत्व।

उदाहरण : उस अचार को खाने तथा बुरा सपना देखने के बीच कोई संबंध अवश्य था।

पर्यायवाची : अनुबंधन, अनुबन्ध, अनुबन्धन, अनुषंग, अवलेप, आश्लेष, आसंग, आसङ्ग, जोग, योग, लगाव, लगावन, संबंध, संसक्ति, सम्बन्ध

A feeling of affection for a person or an institution.

attachment, fond regard

দুটো বস্তুর মধ্যে কোনও ধরণের সম্পর্ক আনে এমন তত্ত্ব

একসাথে থাকতে থাকতে জন্তুদের প্রতিও টান এসে যায়
অনুবন্ধ, অনুষঙ্গ, টান, সম্পর্ক
९. संज्ञा / अवस्था

अर्थ : जल पीने की इच्छा।

उदाहरण : अपनी प्यास बुझाने के लिए वह जल ढूढ़ने लगा।

पर्यायवाची : अनुबन्ध, तशनगी, तश्नगी, तृषा, तृष्णा, त्रिषा, पिपासा, प्यास

A physiological need to drink.

thirst, thirstiness

জল পান করার ইচ্ছা

নিজের তৃষ্ণা নিবারণের জন্য ও জল খুঁজতে লাগল
তৃষা, তৃষ্ণা, তেষ্টা, পিপাসা
१०. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : वह वस्तु जिससे कुछ बाँधा जाए।

उदाहरण : यशोदा ने कृष्ण को बंधन द्वारा ओखल से बाँध दिया था।

पर्यायवाची : अंदु, अनुबन्ध, अन्दु, अलान, आबंध, आबंधन, आबन्ध, आबन्धन, आलान, फंग, फग, बंधन, बद्धी, बन्धन

Restraint that attaches to something or holds something in place.

fastener, fastening, fixing, holdfast

সেই বস্তু যা দিয়ে কিছু বাঁধা হয়

যশোদা কৃষ্ণকে শেকলের বন্ধনে বাঁধল
বন্ধন
११. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / शारीरिक कार्य

अर्थ : वह कार्य जो लापरवाही या ग़लत विचार के कारण होता है।

उदाहरण : रमा ने अपने पिता से अपनी भूल की क्षमा माँगी।

पर्यायवाची : अनुबन्ध, अपचार, अपराध, अशुद्धि, कज, कारस्तानी, कारिस्तानी, कुसूर, खता, ख़ता, गलती, ग़लती, चूक, त्रुटि, नागा, नुक़्स, नुक्स, भूल, विपर्यय

A wrong action attributable to bad judgment or ignorance or inattention.

He made a bad mistake.
She was quick to point out my errors.
I could understand his English in spite of his grammatical faults.
error, fault, mistake

সেই কাজ যা অবহেলা বা ভুল সিদ্ধান্তের জন্য হয়

তুমি এই অপরাধের জন্য অবশ্যই শাস্তি পাবেরমা নিজের ভুলের জন্য নিজের বাবার কাছ থেকে ক্ষমা চেয়েছে
অপরাধ, ত্রুটি, বিপর্যয়, ভুল
१२. संज्ञा / सजीव / जन्तु / स्तनपायी / व्यक्ति

अर्थ : किसी का पुत्र या पुत्री।

उदाहरण : हर संतान का यह कर्तव्य होता है कि वह अपने माता-पिता की सेवा करे।
आपके कितने बाल-बच्चे हैं?

पर्यायवाची : अनुबन्ध, अपत्य, अयाल, आकाश-फल, आकाशफल, आल, औलाद, जहु, ताँती, तांती, नुत्फा, प्रसृति, बाल-बच्चा, लड़का-बाला, शाख, शाख़, संतति, संतान, सन्तति, सन्तान

The immediate descendants of a person.

She was the mother of many offspring.
He died without issue.
issue, offspring, progeny

কারও ছেলে বা মেয়ে

প্রত্যেক সন্তানের কর্তব্য তার মাতা-পিতার সেবা করা আপনার কটি সন্তান?
অপত্য, ছেলে-মেয়ে, সন্ততি, সন্তান
१३. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त

अर्थ : वह विचार जिसे पूरा करने के लिए कोई काम किया जाए।

उदाहरण : इस काम को करने के पीछे आपका क्या उद्देश्य है?
अपने उद्देश्य से आपको भटकना नहीं चाहिए।

पर्यायवाची : अनुबन्ध, अपदेश, अभिप्राय, आवश्यकता, आशय, इष्ट, उद्देश्य, उपलक्ष्य, कारण, तुक, ध्येय, निमित्त, नियत, नीयत, प्रयोजन, मंशा, मंसा, मकसद, मक़सद, मतलब, मनसा, मिशन, मुद्दा, लक्ष्य, समायोग, साध्य, हेतु

The state of affairs that a plan is intended to achieve and that (when achieved) terminates behavior intended to achieve it.

The ends justify the means.
end, goal

সেই ভাবনা যাকে সম্পন্ন করার জন্য কোনও কাজ করা হয়

এই কাজ করার পিছনে আপনার উদ্দেশ্য কী?নিজের লক্ষ্য থেকে আপনার ভ্রষ্ট হওয়া উচিত নয়
উদ্দেশ্য, লক্ষ্য
१४. संज्ञा / अवस्था

अर्थ : किसी कार्य के अंत में उसके फलस्वरूप होनेवाला कार्य या कोई बात।

उदाहरण : उसके काम का नतीजा बहुत ही बुरा निकला।

पर्यायवाची : अंजाम, अंत, अनुबन्ध, अनुसार, अन्जाम, अन्त, जोग, ताबीर, नतीजा, परिणति, परिणाम, प्रतिफल, प्रयोग, फल, योग, रिजल्ट, विपाक, व्युष्टि, हश्र

Something that results.

He listened for the results on the radio.
final result, outcome, result, resultant, termination

কোনো কার্যের শেষে তার ফলস্বরূপ হওয়া কোনো কার্য বা কোনো কথা

তার কাজের পরিণাম খুবই খারাপ হল
অন্ত, পরিণতি, পরিণাম, ফল, ফলাফল
१५. संज्ञा / सजीव / जन्तु / स्तनपायी / व्यक्ति
    संज्ञा / समूह

अर्थ : किसी के वंश में उत्पन्न।

उदाहरण : हम मनु के वंशज हैं।

पर्यायवाची : अनुबन्ध, औलाद, नसल, नस्ल, वंशज, वंशधर, संतति, संतान, सन्तति, सन्तान

All of the offspring of a given progenitor.

We must secure the benefits of freedom for ourselves and our posterity.
descendants, posterity

যে কোনো বংশ থেকে উত্পন্ন

আমরা মনুর বংশধর
বংশজ, বংশধর, সন্তান
१६. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / शारीरिक कार्य

अर्थ : देखा-देखी किया जानेवाला कार्य।

उदाहरण : अच्छे लोगों की अच्छी आदतों का अनुकरण उचित है।

पर्यायवाची : अनुकरण, अनुकार, अनुक्रिया, अनुगति, अनुगम, अनुगमन, अनुबन्ध, अनुवर्तन, अनुसरण, अनुसार, अनुसृति, अनुहरण, नकल, नक़ल

The act of imitating the behavior of some situation or some process by means of something suitably analogous (especially for the purpose of study or personnel training).

simulation

দেখা-দেখি করা কোনো কাজ

আমাদের উচিত ভালো লোকেদের অনুকরণ করা
অনুকরণ, অনুগমন, অনুসরণ, নকল
१७. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / शारीरिक कार्य

अर्थ : वह कार्य या प्रयत्न जिससे अभीष्ट तक पहुँचा जाए।

उदाहरण : कोई ऐसा उपाय बताइए जिससे यह काम आसानी से हो जाए।

पर्यायवाची : अनुबन्ध, इलाज, उपाय, कदम, क़दम, जरिआ, जरिया, जरी, जरीया, ज़रिआ, ज़रिया, ज़रीआ, ज़रीया, जुगत, जोग, ढब, तदबीर, तरकीब, तरीकत, तरीक़त, तरीक़ा, तरीका, नुसख़ा, नुसखा, नुस्ख़ा, नुस्खा, प्रयोग, फंडा, फण्डा, मसविदा, मार्ग, युक्ति, योग, रास्ता, राह, विधि, सबील, साधन

য়েই কাজ বা প্রচেষ্টা যার দ্বারা অভীষ্ট লক্ষ্যে পৌছোনো যায়

এমন একটি উপায় বলুন যার দ্বারা এই কাজটি সহদেই হয়ে যায়
উপায়, বিধি, মাধ্যম, মার্গ, রাস্তা
१८. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / गुणधर्म
    संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : पाणिनीय व्याकरण में गुण, वृद्धि, प्रत्याहार आदि के लिए उपयोगी एक सांकेतिक वर्ण, जो धातु, प्रत्यत आदि में रहता है पर उसका लोप हो जाता है।

उदाहरण : माहेश्वरी सूत्र के ण्, ञ्, ङ् आदि अनुबंध कहलाते हैं।

पर्यायवाची : अनुबन्ध, इत्संज्ञक सांकेतिक वर्ण

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।